फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 जनपद में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत एक विशेष सहायता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कल 03 फरवरी 2026 को समय दोपहर 12:00 बजे AIMRAH फाउंडेशन के हेड ऑफिस (पचपुखरा मुरास रोड फर्रुखाबाद) पर आयोजित होगा।
कैंप के दौरान जिला उद्योग केंद्र, फर्रुखाबाद के आयुक्त द्वारा उपस्थित युवाओं को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर युवाओं को अपना स्वयं का उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, पात्रता शर्तों तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों एवं नया व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को 5 लाख रुपये तक का बिना गारंटी, ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना युवाओं के सपनों को पंख देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आयोजकों ने जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचकर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं और स्वरोजगार की दिशा में पहला कदम।
