फर्रुखाबाद: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर कड़ी सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्षों तथा आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार ड्यूटी चेकिंग की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है।

Leave a Comment