फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से तीन अभियुक्तों को सश्रम कारावास, फतेहगढ़ पुलिस व अभियोजन की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी कराते हुए तीन गंभीर आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराकर सश्रम कारावास की सजा दिलाई है।

🔹 आर्म्स एक्ट मामले में 2 वर्ष की सजा

अभियुक्त रमन जाटव पुत्र गेंदालाल, निवासी खिन्नी नगला (हाल पता—नरायणपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद) के विरुद्ध मु0अ0सं0 2081/2009, वाद संख्या 58/2010, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत था। विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मा० न्यायालय एडीजे प्रथम द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2026 को अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

🔹 गैर इरादतन हत्या में 10 वर्ष का कारावास

उक्त अभियुक्त रमन जाटव के विरुद्ध एक अन्य प्रकरण मु0अ0सं0 2062/2009, वाद संख्या 57/2010, धारा 304 भा.दं.वि. कोतवाली फर्रुखाबाद में भी पंजीकृत था।

मा० न्यायालय एडीजे प्रथम ने प्रभावी पैरवी के आधार पर अभियुक्त को दोषसिद्ध कर 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 50,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

🔹 राजेपुर थाना क्षेत्र में 7 वर्ष की सजा

तीसरे प्रकरण में अभियुक्त रजत पुत्र सुधीर, निवासी भरखा, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 217/2018, वाद संख्या 227/2018, धारा 304/452 भा.दं.वि. दर्ज था। मा० जिला न्यायालय द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2026 को अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए 07 वर्ष का कारावास एवं 35,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

🔹 अभियोजन व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इन मामलों में अभियोजन पक्ष, फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर द्वारा अथक प्रयास और प्रभावी पैरवी की गई।

एडीजीसी: श्री हरिनाथ सिंह, डीजीसी: श्री सुदेश गंगवार, एडीजीसी: श्री पंकज कटियार, कोर्ट मोहर्रिर: हे0का0 अजय कुमार, आ0 जसबीर सिंह, पैरोकार: का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 संजीव कुमार

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों को कानून के तहत कठोर सजा दिलाने के लिए पुलिस और अभियोजन पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।