समारोह में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्रुखाबाद के लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत करेंगे।
इसके अलावा उप जिलाधिकारी संजय कुमार और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस समारोह में नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपना और बार एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों को आगे बढ़ाना है।