फर्रुखाबाद:पेट के कीड़ों की दवा खाने से बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अध्यक्ष फतेह चंद वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर लिया हाल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जनपद के ग्राम मोइनुद्दीनपुर में पेट के कीड़ों की दवा सेवन करने के बाद कुछ स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्चों को तुरंत उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही माननीय जिला अध्यक्ष श्री फतेह चंद वर्मा लोहिया अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अधिकांश बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है ताकि दवा वितरण और सेवन से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी जानकारी सामने आ सके।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।