फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे शिव गीता हॉस्पिटल गुड़गांव देवी मंदिर के पास नेकपुर खुर्द फर्रुखाबाद में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात कैंसर सर्जन एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके साथ ही समिति द्वारा समाज सेवा के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए एक मानवीय संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सिंह कुशवाहा (जिला ऑडिटर) ने की, जबकि संचालन शिवकुमार शाक्य जिला अध्यक्ष TSS द्वारा किया गया। मंच पर राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, सुमन शाक्य महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, शकुंतला शाक्य जिला उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. भोजराज शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, घनश्याम शाक्य, संजय शाक्य, शेर सिंह शाक्य, सुरेंद्र सिंह शाक्य, अवनीश शाक्य लेखपाल, सुरेंद्र सिंह यादव कानूनगो, गुलाब सिंह पाल, यादव सिंह शाक्य एडवोकेट, अचल सिंह शाक्य एडवोकेट, आकाश शाक्य एडवोकेट अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, रामअवतार शाक्य सेठ जी जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, जागेश्वर शाक्य, नवीन शाक्य, मदनपाल कुशवाहा, बेचेलाल बेचैन, लालाराम शाक्य, वेदराम शाक्य फौजी, डॉ. अनुराग शाक्य, डॉ. आशीष शाक्य, आलोक शाक्य, विनय शाक्य, सचिन यादव, शिवकेश यादव, श्याम सिंह राजपूत, शिवकुमार शाक्य, डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य नगर मीडिया प्रभारी, बलवीर सिंह शाक्य, महेश शाक्य, कमलेश शाक्य, केपी सिंह फौजी, योगेश शाक्य आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि तथागत सामाजिक समिति आगे भी इसी तरह सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करती रहेगी।
