Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण हरिगोविंद ने किया आरटीसी का निरीक्षण, प्रशिक्षण गुणवत्ता और अनुशासन पर दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण श्री हरिगोविंद ने सोमवार को आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) फतेहगढ़ का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन, साफ-सफाई तथा उपलब्ध संसाधनों
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण हरिगोविंद ने किया आरटीसी का निरीक्षण, प्रशिक्षण गुणवत्ता और अनुशासन पर दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण श्री हरिगोविंद ने सोमवार को आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) फतेहगढ़ का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन, साफ-सफाई तथा उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यकुशलता में निरंतर सुधार लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने, उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही सक्षम, अनुशासित और जिम्मेदार पुलिस बल का निर्माण संभव है।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने तथा प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।