फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामनगरिया मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध सहित भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी एवं घाट क्षेत्र की सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहते हुए शालीन व्यवहार बनाए रखने और श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस कार्रवाई से मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियां और अधिक मजबूत हुई हैं।
