फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 8 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी निगरानी और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कुल 08 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) को उनके वर्तमान तैनाती स्थान से हटाकर नए थानों एवं चौकियों पर नियुक्त किया गया है। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों का विवरण निम्नवत है—

स्थानांतरण विवरण:

उ0नि0 श्री मुनीर खान (पीएनओ-192262561) को थाना मऊदरवाजा से थाना कादरीगेट भेजा गया।

उ0नि0 श्री अनुज कुमार (पीएनओ-162242788) को थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी चौकी चिलसरा, थाना शमसाबाद नियुक्त किया गया।

उ0नि0 श्री धीरज कुमार (पीएनओ-152832753) को थाना जहानगंज से प्रभारी चौकी सिवारा, थाना कम्पिल भेजा गया।

उ0नि0 श्री जगभान सिंह (पीएनओ-182262555) को प्रभारी चौकी चिलसरा, थाना शमसाबाद से थाना मेरापुर, प्रभारी चौकी संकिसा स्थानांतरित किया गया।

उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार (पीएनओ-952492885) को प्रभारी चौकी सिवारा, थाना कम्पिल से थाना फतेहगढ़, प्रभारी चौकी याकूतगंज भेजा गया।

उ0नि0 श्री राहुल सिंह (पीएनओ-182262627) को प्रभारी चौकी याकूतगंज, थाना फतेहगढ़ से थाना मऊदरवाजा स्थानांतरित किया गया।

उ0नि0 श्री अवधेश कुमार अवस्थी (पीएनओ-810560032) को पुलिस लाइन से थाना जहानगंज भेजा गया।

उ0नि0 श्री कल्पेश सिंह चौधरी (पीएनओ-192262705) को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रेलवे रोड, थाना फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन स्थानांतरणों से थाना एवं चौकी स्तर पर कार्यकुशलता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।