फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना मऊदरवाजा का वार्षिक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस और बैरकों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों की जांच करते हुए उनके सही तरीके से रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर (HS) और टॉप-10 अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यक्ष ऐप के उपयोग को बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए।
