फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ सुमिता और इन्द्रेश का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 दिन रविवार को जनपद में बौद्ध रीति-रिवाज से एक सादगीपूर्ण विवाह संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम बघौना, पोस्ट उखरा निवासी श्री शिशुपाल शाक्य की पुत्री सुमिता का विवाह ग्राम नूरनगर, पोस्ट गुठिना निवासी श्री राजेशकुमार शाक्य के पुत्र इन्द्रेश के साथ बौद्ध परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

विवाह समारोह में बौद्ध धर्म की परंपराओं और धम्म के सिद्धांतों के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह बौद्ध ने दोनों वर-वधू को धम्म उपदेश देते हुए सुखी, समृद्ध और आदर्श वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

संस्कार सम्पन्न होने के पश्चात धर्मपाल सिंह बौद्ध ने नवविवाहित जोड़े को विवाह का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह का वातावरण सादगीपूर्ण, धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

Leave a Comment