फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ द्वारा थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार दो थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार म०उ०नि० सोनू शाक्य (पीएनओ-152423421) को थानाध्यक्ष अमृतपुर के पद से स्थानांतरित कर महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं म०उ०नि० रक्षा सिंह (पीएनओ-182262496), जो अब तक महिला थाना की थानाध्यक्ष थीं, को अमृतपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।
इस स्थानांतरण को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता का संचार हो सके।
