Monday, 14 September 2026 | 11:51 PM
भारत

फर्रुखाबाद:शमसाबाद में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, वारदात के बाद धार्मिक बातें करता रहा आरोपी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2026 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने मां की हत्या के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महान
Share:
फर्रुखाबाद:शमसाबाद में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, वारदात के बाद धार्मिक बातें करता रहा आरोपी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2026 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने मां की हत्या के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना शमसाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 139/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र स्व. दुलारे लाल, निवासी ग्राम खुडिना वैध, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद, को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक, मृतका के पुत्र शिवम ने 30 जुलाई 2026 को थाना शमसाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई पंकज ने अपनी मां नन्ही देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में दिया अजीब बयान

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पंकज ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। उसके अनुसार, "जो भी हुआ, वह कलकत्ता वाली काली मां ने आकर किया है। सबका मालिक एक है और ईश्वर सच का साथ देता है।"

पुलिस ने आरोपी के इस बयान को दर्ज करते हुए मामले की विवेचना जारी रखी है।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—एसओ सचिन सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल शुभम

नोट: पुलिस के अनुसार मामला विवेचना में है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में विचारण एवं साक्ष्यों के आधार पर होगी।