फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाले नामजद अभियुक्त को पुलिस ने आला-ए-कत्ल (चाकू) सहित गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: सांचेलाल पुत्र स्व0 रामसनेही, निवासी: ग्राम खलासपुर जरारी थाना: जहानगंज जनपद: फतेहगढ़
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21 जनवरी 2026 को अभियुक्त सांचेलाल द्वारा अपनी पत्नी अनीता उर्फ नन्नी देवी पर नाजायज संबंधों की आशंका को लेकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर मृतका के भाई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना जहानगंज पर मु0अ0सं0 10/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना पर थाना जहानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सांचेलाल को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त का बयान
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के अपने भतीजे से अवैध संबंध होने की आशंका थी, जिसके चलते उसने अपने घर में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। शेष बयान अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही गई।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 10/2026, धारा 103(1) बीएनएस, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़।
बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू
गिरफ्तारी करने वाली थाना जहानगंज पुलिस टीम
थानाध्यक्ष राजेश राय, का0 निरंकार सिंह, का0 सोनू सिंह
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जघन्य अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
