फर्रुखाबाद: आईटीआई में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन, 76 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क फर्रुखाबाद में मंगलवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे किया गया, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में कुल 4 कंपनियों ने भाग लिया। 250 रिक्तियों के सापेक्ष 138 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से कुल 76 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों में हीरो मोटरकार्प लिमिटेड, हरिद्वार एवं नीमराना में 20 जॉब ट्रेनी और 16 अप्रेंटिसशिप ट्रेनी का चयन किया गया। वहीं नील मेटल लिमिटेड, हरिद्वार में 24 जॉब ट्रेनी तथा हाइवेरूप प्रसीजन टेक्नोलॉजी लिमिटेड, सोहाना गुरुग्राम में 16 जॉब ट्रेनी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेंटिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment