फर्रुखाबाद:14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न, 1.28 लाख से अधिक मामले चिन्हित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को एडीआर भवन में तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद श्री नीरज कुमार के निर्देशन में तथा अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण योग्य मामलों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा 138 एनआई एक्ट, लघु आपराधिक, राजस्व, चकबन्दी, फौजदारी, विद्युत विभाग सहित अन्य मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर इसे सफल बनाया जा सके।

बैठक में बताया गया कि अब तक धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित 65 मामले तथा लघु आपराधिक मामलों के 5519 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व वाद के 274 मामले, फौजदारी वाद के 928 मामले तथा प्रकीर्ण वाद के 1,27,322 मामले प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 1,28,524 मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए चिन्हित किया गया है।

इस अवसर पर अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री संजय कुमार, सिविल जज (सी.डी.) श्रीमती प्रीतिमाला चतुर्वेदी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, अपर सिविल जज श्री युगुल शम्भू, सिविल जज श्री आकाश गुप्ता, जेएम सिटी श्रीमती इशिता सिंह, अपर सिविल जज श्री प्रशान्त कौशिक, अपर सिविल जज श्री हिमांशू नौटियाल, अपर सिविल जज सुश्री दीपिका रानी, अपर सिविल जज श्रीमती गुलफ्शा, अपर सिविल जज सुश्री शोभा रानी, अपर सिविल जज सुश्री अनामिका यादव, सिविल जज/एफटीसी सुश्री ज्योति सागर, जेएम हवाली सुश्री सुबुक मुस्कान, अपर सिविल जज सुश्री स्वेता कश्यप, सिविल जज/एफटीसी सुश्री शिवानी सिंह सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम न्यायिक श्री रवीन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी श्री मनीष वर्मा एवं श्री शमीम अहमद अंसारी सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

Leave a Comment