फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 03.03.2026 को वादी द्वारा थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण ने वादी के भाई एवं भतीजे के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की गई और इसी दौरान वादी के भतीजे की हत्या कर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 103(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राजेश उर्फ पप्पू पुत्र स्व. शीशराम कनौजिया उर्फ छोटे, निवासी ग्राम गंगोली, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।
पूछताछ में क्या कहा?
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की तथा बताया कि वह अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध वर्तमान मुकदमा मु0अ0सं0 88/2026 धारा 103(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मऊदरवाजा में दर्ज है।
बरामदगी
एक बांका/चाकू (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह, उ0नि0 श्री पंकज कुमार, हे0का0 सरताज अहमद, का0 विपिन बालिया, का0 अभिषेक कुमार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
