Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: साइबर जागरूकता माह के तहत फतेहगढ़ पुलिस का अभियान, 1930 हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल की दी जा रही जानकारी

साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की जा रही है।
Share:
फर्रूखाबाद: साइबर जागरूकता माह के तहत फतेहगढ़ पुलिस का अभियान, 1930 हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल की दी जा रही जानकारी

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते डिजिटल अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा 'साइबर जागरूकता माह' के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को साइबर ठगी के नए तौर-तरीकों से आगाह किया जा रहा है।

​सतर्कता और गोपनीय जानकारी सुरक्षा:

अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा आमजन को यह विशेष रूप से समझाया जा रहा है कि वे अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी (जैसे- बैंक खाता विवरण, ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड आदि) किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। छोटी सी असावधानी से लोग साइबर ठगों का शिकार बन सकते हैं, इसलिए वित्तीय लेनदेन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

​साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत करें संपर्क:

यदि कोई व्यक्ति किसी साइबर धोखाधड़ी या अपराध का शिकार हो जाता है, तो उसे घबराने के बजाय तत्काल निम्नलिखित माध्यमों से सहायता प्राप्त करने की सलाह दी गई है:

  • ​हेल्पलाइन नंबर: तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • ​आधिकारिक वेबसाइट: अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in का उपयोग करें।
  • जारी फोटो 
    43221

​फतेहगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है— सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।