Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद - अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु फर्रुखाबाद व मऊदरवाजा क्षेत्र में पैदल गश्त

सुरक्षा, शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा थाना/कोतवाली फर्रुखाबाद एवं मऊदरवाजा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
Share:
फर्रुखाबाद -  अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु फर्रुखाबाद व मऊदरवाजा क्षेत्र में पैदल गश्त
पैदल मार्च के दौरान अधिकारी

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद में आगामी त्योहारों और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना/कोतवाली फर्रुखाबाद तथा थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत सघन पैदल गश्त की गई।

​पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य:

गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर नजर रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराना है।

​अधिकारियों के निर्देश:

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फतेहगढ़ पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।