Tuesday, 15 September 2026 | 3:36 AM
भारत

फर्रुखाबाद:डीबीटी न होने से रुकी वृद्धावस्था पेंशन, लाभार्थी शीघ्र कराएं खाता अपडेट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त का भुगतान ऐसे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित नहीं हो सका है, जिनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सक्रिय न
Share:
फर्रुखाबाद:डीबीटी न होने से रुकी वृद्धावस्था पेंशन, लाभार्थी शीघ्र कराएं खाता अपडेट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त का भुगतान ऐसे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित नहीं हो सका है, जिनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सक्रिय नहीं है। ऐसे मामलों में ट्रांजेक्शन फेल हो गया है।

     उन्होंने सभी संबंधित लाभार्थियों से अपील की है कि जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पेंशन की धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं की है, वे अपने बैंक खाते में तत्काल डीबीटी सक्रिय कराएं अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाना सुनिश्चित करें, ताकि पेंशन की धनराशि बिना किसी बाधा के उनके खाते में प्राप्त हो सके।

     उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने क्षेत्र के संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय में समाज कल्याण पर्यवेक्षक अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-09 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष संख्या 8299504874 पर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

     जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि लाभार्थी समय रहते अपने बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय करा लेते हैं, तो वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त के भुगतान के समय समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा भुगतान किए जाने पर धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा सकेगी तथा ट्रांजेक्शन फेल होने की समस्या से बचा जा सकेगा।