Monday, 14 September 2026 | 9:05 PM
India

फर्रुखाबाद: विधायक सुशील शाक्य ने सलेमपुर में नव-निर्मित अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने मंगलवार को विकास खंड राजेपुर के ग्राम सलेमपुर में नव-निर्मित अन्नपूर्णा भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त कि
Share:
फर्रुखाबाद: विधायक सुशील शाक्य ने सलेमपुर में नव-निर्मित अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने मंगलवार को विकास खंड राजेपुर के ग्राम सलेमपुर में नव-निर्मित अन्नपूर्णा भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भवन सामाजिक समरसता, जनसहभागिता और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसेवा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्नपूर्णा भवन ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा गांव में विकास की नई संभावनाओं को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्मित भवन को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।