फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वैगनआर कार में सवार तीन अभियुक्तों को अवैध तमंचों और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 15 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक वैगनआर कार में सवार तीन व्यक्ति अवैध तमंचों व कारतूसों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली।
तीन अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने कार सवार तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 03 अवैध देशी तमंचे (315 बोर), 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मिस कारतूस बरामद किए। वाहन के वैध प्रपत्र प्रस्तुत न करने पर वैगनआर कार को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सौरभ पुत्र सुभाषचन्द्र, निवासी ग्राम बरौन, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़, मनु कुमार उर्फ अशोक कुमार पुत्र योगेश कुमार, निवासी ग्राम बरौन, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़, श्लोक पुत्र सुरेशचन्द्र, निवासी ग्राम बरौन, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूली गलती
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह तमंचे गांव में अपना रुतबा दिखाने के उद्देश्य से रखे थे। अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी तथा शेष सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।
मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 014/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
03 अवैध देशी तमंचे (315 बोर),02 जिंदा कारतूस (315 बोर), 01 मिस कारतूस (315 बोर), वैगनआर कार संख्या UP14 AX 1380 (सीज), नकद ₹1200
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह,उप निरीक्षक श्री पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज तिवारी, कांस्टेबल रक्षपाल
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
