फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 मंगलवार को जनपद के ग्राम नगला नया, पोस्ट नवाबगंज निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र श्रीरामबाबू शाक्य तथा जनपद एटा के ग्राम नगला भग्गू, पोस्ट नदराला निवासी रानी पुत्री श्री कैलाशचन्द्र शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।
विवाह समारोह में बौद्ध परम्पराओं के अनुसार धम्माचार्य धर्मपाल बौद्ध द्वारा दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया गया। संस्कार पूर्ण होने के पश्चात नवविवाहित दम्पति को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए बौद्ध परम्पराओं के अनुरूप सादगीपूर्ण विवाह आयोजन की सराहना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
