फर्रूखाबाद:ओवरलोड ट्रकों व स्कूली वैन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन सीज – 1.56 लाख रुपये जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने किया।

चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुए 3 ट्रकों को पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया तथा कुल 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग से सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है और सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती हैं, इसलिए इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसी क्रम में स्कूली बच्चों को ले जाते समय सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर 1 मारुति वैन और 1 बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया। इन दोनों वाहनों पर कुल 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने बताया कि स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है और बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

आज की कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा कुल 1.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment