फर्रुखाबाद: मंडी समिति कायमगंज में विधिक माप विज्ञान विभाग का विशेष जांच अभियान, 24–25 फरवरी को लगेगा सत्यापन कैम्प

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 मंडी समिति कायमगंज में आज विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी एवं निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा मौके पर उपस्थित रहे। वहीं अजंता बैलेंस वर्क्स की ओर से पांची यादव तथा शोभित यादव ने भी सत्यापन कार्य में सहयोग किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से विभागीय नियमों का पालन करते हुए अपने कांटे-बांट एवं माप उपकरणों का समय पर सत्यापन कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उपकरणों का नियमित सत्यापन न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव, रामू पंडित, हाशिम नियाजी सहित अन्य व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे और मंडी के सभी व्यापारियों से सत्यापन कराने की अपील की। व्यापारियों ने भी अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुरोध पर मंडी समिति कायमगंज में 24 एवं 25 फरवरी को विशेष सत्यापन कैम्प आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी अपने उपकरणों का समय पर सत्यापन करा सकें।

जांच अभियान के दौरान विभागीय टीम ने व्यापारियों को विधिक माप विज्ञान नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए समय-समय पर उपकरणों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया।