फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (क्षेत्र प्रचार विभाग) में स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कई अपर जिला सूचना अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए जनपदों एवं मुख्यालयों में तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार झांसी में तैनात अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह का स्थानांतरण जनहित एवं शासकीय हित में फर्रुखाबाद किया गया है। वहीं फर्रुखाबाद में कार्यरत ओमवीर सिंह को उनके अनुरोध पर औरैया जनपद भेजा गया है।
स्थानांतरण सूची में अन्य अधिकारियों में सीतापुर से हरदोई प्रशान्त अवस्थी, हरदोई से सूचना ब्यूरो मुख्यालय लखनऊ दिव्या निगम, सिद्धार्थनगर से बहराइच विमलेश कुमार, जौनपुर से देवरिया शशी सिंह, प्रयागराज से सूचना ब्यूरो मुख्यालय संबद्ध राजेश राय तथा कुशीनगर से सूचना परिसर मुख्यालय संबद्ध राहुल कुमार शामिल हैं।
विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा कार्यभार ग्रहण करने की आख्या मुख्यालय को भेजेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से फर्रुखाबाद जनपद को नए अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में सुरेन्द्र पाल सिंह की तैनाती स्थानीय सूचना तंत्र को नई गति देने में सहायक मानी जा रही है।
