फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076 और 112 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति अपराधों को रोका जा सके।

Leave a Comment