फर्रुखाबाद: रम्पुरा में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का संदेश देकर पेयजल योजना का हुआ शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 विकास खण्ड बढ़पुर की ग्राम पंचायत रम्पुरा में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजना पर “जल महोत्सव पखवाड़ा” के तहत “जल अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल के महत्व और जल संचयन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को पेयजल के सीमित उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद द्वारा नव निर्मित पेयजल योजना का जलार्पण कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) ने योजना की विशेषताओं और इसके लाभों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (विशेष अतिथि), अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियन्ता नितिन वर्मा, जूनियर इंजीनियर अंकुर सक्सेना, जूनियर इंजीनियर अखिलेश कुमार, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभय सिंह, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर विकास राय, खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर योगेश कुमार पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Leave a Comment