फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक रविवार को प्रातः 11:00 बजे आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल) बाईपास, नगला खैरबन्द, कायमगंज रोड, फर्रुखाबाद स्थित परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह ने की। बैठक में समाजसेवा, संगठन विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
मंचासीन रहे गणमान्य पदाधिकारी व समाजसेवी
बैठक में अवनीश शाक्य, आनंदभान शाक्य (पत्रकार), सेठ रामअवतार शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य (एडवोकेट), राजवीर सिंह शाक्य, कैप्टन प्रभात शाक्य, अशोक मौर्य, राधेश्याम शाक्य, रामवीर शाक्य, बेचेलाल बेचैन, सुमन शाक्य (महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष), रघुवीर सिंह शाक्य (कमालगंज), नागेंद्र शाक्य, नरेंद्र शाक्य सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
ग्राम पंचायत अध्यक्षों का सम्मान एवं मनोनयन
कार्यक्रम के दौरान बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्षों का भव्य सम्मान किया गया तथा उन्हें मनोनयन पत्र एवं पंचशील पट्टिका प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अध्यक्षों को संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
सम्मानित ग्राम पंचायत अध्यक्षों में प्रमुख रूप से गंगोली से रामकिशोर शाक्य, रमन्ना गुलजार बाग से अतर सिंह कुशवाहा, पपियापुर से जयकिशोर शाक्य, घारमपुर से ब्रह्मानंद शाक्य, ढिलावल से आकाश शाक्य, खानपुर से आलोक शाक्य, रेहाकरनपुर से ब्रजमोहन शाक्य, कुइयांबूट से जागेश्वर शाक्य, वाहिदपुर से सत्यवीर सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रधान), जैतपुर से सुभाष शाक्य (पूर्व प्रधान), अर्रा पहाड़पुर से बलवीर सिंह, आवाजपुर से राजेश कुमार, नेकपुर खुर्द से शिवकुमार शाक्य, बीसलपुर तराई से कृष्ण मुरारी, कुटरा से प्रदीप कुशवाहा, वनखडिया से करन शाक्य, जनैया सटैया से उदयवीर सिंह शाक्य, बसेली से वीरेन्द्र सिंह शाक्य, रानीगढ़ से हिर्देश कुमार शाक्य, बरौन से अंकुर शाक्य, गुतासी से सूरज शाक्य, अमेठी कोहना से राजू शाक्य, बाग लकूला से लालू शाक्य एडवोकेट शाक्य, मसेनी से अखिलेश शाक्य, माधवपुर से राजवीर कुशवाहा, नीवलपुर से अशोक कुमार कुशवाहा (उर्फ गुड्डू प्रधान), धारा नगरी से गौरव कुमार कुशवाहा, जसमई से रामदास शाक्य, चौसपुर से रामबहादुर कुशवाहा, खारबंदी नगला वजीर से शेर सिंह शाक्य, रामपुर ठपरपुर से नन्हेलाल शाक्य, कटरी गंगपुर से मदन पाल सिंह कुशवाहा एवं याकूतगंज से अजीत शाक्य, नूरपुर से कमलेश शाक्य, सरैया से शैलेश शाक्य,न्यामतपुर से पवन कुमार शाक्य शामिल रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम
ठंड के मौसम को देखते हुए समिति द्वारा लगभग 110 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
मोहम्मदाबाद ब्लॉक में संगठन विस्तार की घोषणा
बैठक में मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्षों के मनोनयन की औपचारिक घोषणा भी की गई। बताया गया कि मोहम्मदाबाद ब्लॉक में 31 ग्राम सभाये हैं, जिनमें शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।
नए पदाधिकारी का मनोनयन
तथागत सामाजिक समिति के संगठन सचिव पद पर अंकित शाक्य (राजीव गांधी नगर) को दिनांक 11 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से मनोनीत किया गया।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व युवाओं का सम्मान
कार्यक्रम में शिक्षा एवं उपलब्धियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया—
अनिका शाक्य, कक्षा 2, ग्राम नेकपुर चौरासी—एसओएफ ओलंपियाड में गणित विषय में इंटरनेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मान।
डॉ. प्रबल शाक्य (BAMS), बढ़ेली—चिकित्सा क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मान।
शिवाकांत शाक्य, नगला मांछी—MBBS नीट क्वालीफाई करने पर सम्मान।
विवेक शाक्य, लखनऊ—विंग कमांडर सुजाता तिवारी द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में नेशनल अवार्ड प्राप्त करने पर सम्मान।
अशोक मौर्य समाज सेवी
उपरोक्त सभी को पंचशील पट्टिका, पंचशील पगड़ी, भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
समाजहित के कार्यक्रमों की रूपरेखा
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और युवा सशक्तिकरण से जुड़े नए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि तथागत सामाजिक समिति TSS समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग, सम्मान और अवसर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
