फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं होम्योपैथिक वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में टाटा 1एमजी की सहभागिता रही।
शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचों के साथ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
जांच के उपरांत आवश्यकता के अनुसार लाभार्थियों को औषधियां वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उपचार सुनिश्चित करना रहा।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश भी दिया गया।
