फर्रुखाबाद:जिले में तैनात पांच नायब तहसीलदारों की तहसीलदार पद पर पदोन्नति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2026 शासन ने जिले में तैनात पांच नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति की खबर मिलते ही संबंधित तहसीलों के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पदोन्नति पाने वालों में तहसील सदर के परगना पहाड़ा के नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, परगना मोहम्मदाबाद की नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी, तहसील कायमगंज के नायब तहसीलदार हर्षित सिंह तथा तहसील अमृतपुर के नायब तहसीलदार अभिषेक यादव शामिल हैं।

तहसील सदर में नायब तहसीलदार सनी कनौजिया की पदोन्नति की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें बुके भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

02 सितंबर 2023 को हुई थी सदर तहसील में तैनाती

सनी कनौजिया के बारे में बताया गया कि उनका स्वभाव काफी मधुर है और तहसील सदर में उनकी तैनाती 02 सितंबर 2023 को हुई थी। इससे पहले वह तहसील कायमगंज में तैनात रहे, जहां उनकी तैनाती 01 अक्टूबर 2021 को हुई थी। वह तबादले के बाद तहसील सदर पहुंचे थे। बीते माह उन्हें तहसीलदार का चार्ज भी सौंपा गया था।

वहीं, पदोन्नति पाने वाले नायब तहसीलदारों में अभिषेक यादव और मोनिका तिवारी पति-पत्नी हैं। अभिषेक यादव तहसील अमृतपुर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं, जबकि मोनिका तिवारी परगना मोहम्मदाबाद में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।

पांच नायब तहसीलदारों की पदोन्नति से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। पदोन्नति के बाद अब सभी की नई तैनाती और कार्यभार को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave a Comment