फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। यह मेला आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें कुल 05 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
मेले में 250 रिक्तियों के सापेक्ष 72 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके उपरांत कुल 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों में एक्सिस बैंक से 08, भारत गियर्स लिमिटेड से 08, बेस्ट इंटरनेशनल प्रा. लि. में 14 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिसशिप हेतु, एफ.जी.एम. में 04 तथा हिताची कैश मैनेजमेंट में 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले की सफल व्यवस्था में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया।
