फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा मेला श्री रामनगरिया परिसर में स्थापित विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया।
शुभारंभ के उपरांत मा० मंत्री श्री जयवीर सिंह ने विकास प्रदर्शनी में 30 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित लगाए गए कुल 40 स्टालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति एवं जनसहभागिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके पश्चात मा० मंत्री जी मेला परिसर स्थित सांस्कृतिक पंडाल में चल रही कथा में सम्मिलित हुए और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने मेला श्री रामनगरिया की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में मा० मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा सूचना विभाग द्वारा स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जहाँ जनपद एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। मंत्री जी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे।
