फर्रुखाबाद:अस्वस्थता होने के बावजूद नहीं रुका सम्मान: कामरेड कर्मवीर शाक्य को घर पहुँचकर मिला “समाज शिरोमणि सम्मान”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन 22 मार्च 2026 को नवभारत सभा भवन, ठंडी सड़क फर्रुखाबाद में भव्य रूप से संपन्न हुआ था। इस अवसर पर समाज के कई विशिष्ट एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को “समाज शिरोमणि सम्मान” से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप पगड़ी, पंचशील पट्टिका, सम्मान पत्र, अशोक स्तंभ एवं भगवान बुद्ध का चित्र भेंट किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, रघुवर दयाल मौर्य और लाला विजय बहादुर कुशवाहा जैसे गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं एडवोकेट सत्यदेव कुशवाहा और समाजसेवी कामरेड कर्मवीर शाक्य किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

घर पहुँचकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे कामरेड कर्मवीर शाक्य को समिति ने विशेष महत्व देते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया। अस्वस्थता के चलते समारोह में शामिल न हो पाने के बावजूद, TSS टीम के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया।

यह पहल न केवल सम्मान की गरिमा को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि समाज के सच्चे कर्मयोगियों को किसी भी परिस्थिति में भुलाया नहीं जाता।

कर्मवीर शाक्य: संघर्ष और समर्पण की पहचान

कामरेड कर्मवीर शाक्य लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, शोषित-वंचित वर्ग की आवाज उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई जनआंदोलनों और सामाजिक अभियानों में भाग लेकर समाज के लिए एक मजबूत नेतृत्व प्रस्तुत किया है।

कामरेड कर्मवीर शाक्य भगवान बुद्ध के कारवां बढ़ाने में सन 1956 से लगे है तब इनकी उम्र लगभग 12 वर्ष थी। कई जन आन्दोलनों में भाग लिया जिस कारण उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। इन्हीं के प्रयासों से धम्मा लोको बुद्ध विहार संकिसा उचाईयों की शिखर पर है। साथ ही डीआर देव बुद्ध विहार चिलसरी के संस्थापक भी है जहाँ प्रतिवर्ष बुद्ध पूर्णिमा का विशाल आयोजन किया जाता है।

उनकी कार्यशैली हमेशा जमीन से जुड़ी रही है, जिसमें उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। यही कारण है कि उन्हें “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया जाना समाज के लिए गर्व का विषय है।

पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर TSS के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य एवं नगर मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह (पत्रकार) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने कामरेड कर्मवीर शाक्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

समाज के लिए प्रेरणा

कामरेड कर्मवीर शाक्य का सम्मान यह संदेश देता है कि सच्ची सेवा और समर्पण कभी अनदेखा नहीं जाता। उनका जीवन और कार्य समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो उन्हें समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।