फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास राजपूत द्वारा आज फर्रुखाबाद स्थित अपने कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया। होली मिलन समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में विशेष रौनक देखने को मिली।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास राजपूत ने कार्यक्रम में पधारे 40 लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और सहयोग ही उन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी अतिथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि तथा आपसी सद्भाव की कामना की गई।
