फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरक तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखें जाएं तथा थाने की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के एचएस, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को मजबूत करने तथा “यक्ष ऐप” के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं नियमित निगरानी आवश्यक है। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ मौजूद रहा।
