Friday, 30 October 2026 | 7:47 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नवाबगंज में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नगर पंचायत नवाबगंज में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता कर नव नियुक्त सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विधायक ने नामित सभासद श्री बालवीर कठेरिया, श्रीमती पिंकी भारद्वाज एवं श्री संजीव गु
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नवाबगंज में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नगर पंचायत नवाबगंज में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता कर नव नियुक्त सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विधायक ने नामित सभासद श्री बालवीर कठेरिया, श्रीमती पिंकी भारद्वाज एवं श्री संजीव गुप्ता को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और समाजहित में कार्य करने की भी होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव नामित सभासद नगर पंचायत नवाबगंज के विकास, स्वच्छता, जनकल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं स्वागत भाव से सराबोर रहा।विधायक ने अंत में कहा कि नगर पंचायत नवाबगंज को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।