विकास खण्ड ताखा के संकुल दीग की शिक्षा चौपाल पीएम श्री विद्यालय समथर में आयोजित की गई।जिसमें संकुल के शिक्षकों ,अभिभावकों जनप्रतिनिधियों व एसएमसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।चौपाल में विद्यालय को शासन से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक अनिल दुबे एवं एसएमसी अध्य्क्ष के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।स्वीटी मुस्कान व कनिका के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई एवं स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया ।वरिष्ठ संकुल शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि इस चौपाल का उद्देश्य शिक्षक ,छात्रा छात्राओं अभिभावकों एवं जन समुदाय के बीच संवाद बढ़ाकर शिक्षक की गुणवत्ता में सुधार लाना है।शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं पर चर्चा की गई।चौपाल में जनमानस की सक्रिय सहभागिता,अभिभावक शिक्षक बैठक,यूको क्लब,बाल संसद,मा समूह,लर्निंग कॉर्नर, डीबीटी के माध्यम ने मिलने वाली धनराशि, आइसीटी लैब,स्मार्ट क्लास,मध्याह्न भोजन,बाल वाटिका,बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,डीबीटी ऐप,निपुण लक्ष्य ऐप आदि कई विषयों पर चर्चा की गई।सभी अभिभावकों को विद्यालय में सुसज्जित आईसीटी लैब,स्मार्ट क्लास को दिखाया गया जिसकी सभी ने सराहना की।ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं मुस्कान,कनिका व स्वीटी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा किया गया।इस मौके पर संकुल शिक्षक विकास यादव,राजेंद्र राठौर,आकाश दीक्षित,हरिकिशन, सुधीर शरण,अजय प्रताप,प्रभात कुमार,सतीश कुमार,विक्रम यादव, अहिवरन सिंह,विजय कुमार समेत कई शिक्षक,अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सवांददाता : अभिषेक शाक्य
