विकासखंड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय दीग में आयोजित की गई।जिसमें 50,100,200 400 मीटर दौड़े व लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और काफी खुश दिखे।जिसमें बालिका वर्ग में मामन की अंजू व बालक वर्ग में पटियायत के गीतम सिंह चैंपियन बने।प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी राजीव त्रिपाठी व प्रियंका गुप्ता ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।जिसमें 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मामन की अंजू ने पहला, दीग की सौम्या ने दूसरा,बालक वर्ग में पटियायत के गीतम ने पहला ,कौआ के विश्वास ने दूसरा 100 मीटर बालिका वर्ग में मामन की अंजू ने पहला, दीग की लक्ष्मी ने दूसरा बालक वर्ग में मामन के कृष ने पहला,कौआ के शाहरुख ने दूसरा 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पटियायत के अंश ने पहला जाफरपुरा के अंश ने दूसरा,बालिका वर्ग में पटियायत की मंजीत गौर ने पहला,ताखा की प्रिया ने दूसरा 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीग की शिवांगी ने पहला, बालक वर्ग में पटियायत के गीतम ने पहला स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद बालक वर्ग में पटियायत के गीतम ने पहला,कौआ के विश्वास ने दूसरा एवं बालिका वर्ग में मामन की अंजू ने पहला एवं दीग की रिचा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के समापन पर दीग के प्रधानाध्यापक राजेंद्र राठौर ने समस्त विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में संपन्न हुई।अरुण कुमार,मुनीश कुमार,अजीत कुमार,सुधीर शरण,संदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस मौके पर प्रमोद यादव,मोहित कुमार, सतीश कुमार,हरिश्चंद्र सिंह,अनिरुद्ध कुमार,आदित्य कुमार,मनोज शाक्य,केशव दुबे,हेमंत कुमार,दीपा राजपूत,रजनीश राजपूत श्रीकृष्ण,अरविंद दुबे समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
इटावा :ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का कंपोजिट विद्यालय दीग में किया गया आयोजन
