सम्यक पार्टी ने अपने आनुषांगिक संगठनों के प्रसार के क्रम में डॉ. पंकज कुमार मौर्य को सम्यक चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश में प्रदेश महासचिव नामित किया है।डॉ. पंकज प्रसिद्ध सर्जन हैं और जनपद भदोही (संत रविदास नगर) के महाराजगंज में निर्मला अस्पताल संचालित करते हैं। डॉ. पंकज ने जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर से एम.बी.बी.एस. किया है और सेंट स्टीफन अस्पताल, दिल्ली से डी.एन.बी की उपाधि प्राप्त की है।स्वच्छ छवि के लोगों के राजनीति में आने से ही देश की राजनीति स्वच्छ होगी, जो कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी विचार के साथ वह देश की एकमात्र पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी सम्यक पार्टी से जुड़ गए हैं। सम्यक पार्टी ने आशा जताई है कि उनके आने से उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों में सम्यक पार्टी की विचारधारा फैलेगी और संगठन मजबूत होगा। इस महत्वपूर्ण पदभार के लिए सम्यक पार्टी परिवार ने उन्हें बधाई दीं और स्वर्णिम राजनैतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।
सम्यक चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश में महासचिव बने डॉ. पंकज कुमार मौर्य
