सम्यक पार्टी के कानपुर महानगर महासचिव बने डॉ. अशोक कुमार शाक्य

सम्यक पार्टी ने कानपुर महानगर में संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार शाक्य को कानपुर महानगर का महासचिव नामित किया है। डॉ. शाक्य बी. एड. (शिक्षक शिक्षा) महाविद्यालय में प्राचार्य हैं। पहले वह डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, कानपुर में जीव विज्ञान के प्रवक्ता थे।

राजनीति एक समाज सेवा है, एक सामाजिक कार्य है। सभी के प्रयास में ही सभी का हित है। अच्छे लोग राजनीति में आएंगे, तभी देश की राजनीति तथा समाज में सुधार सम्भव है। इसी विचार के साथ डॉ. शाक्य देश की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी सम्यक पार्टी से जुड़ गए हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह, कानपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ. अनिल राठौर और मंडल अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह ने आज डॉ. शाक्य के आवास पर जाकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और पूरे सम्यक पार्टी परिवार की ओर से उन्हें बधाई और राजनैतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।