Saturday, 31 October 2026 | 12:50 PM
भारत

सार्वजानिक तौर पर पहली बार डोनाल्ड ट्रम्प ने पहना मास्क ,अभी तक इग्नोर करते रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अबतक मास्क पहनने से मना करते रहे और मार्च में शुरू हुई कोरोना वायरस की तबाही के बावजूद उन्होंने शनिवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर मास्क (First Time wear Mask) पहने हुए देखा गया. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 32 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जब
Share:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अबतक मास्क पहनने से मना करते रहे और मार्च में शुरू हुई कोरोना वायरस की तबाही के बावजूद उन्होंने शनिवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर मास्क (First Time wear Mask) पहने हुए देखा गया. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 32 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चपेट में आकर 1.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सेना के अस्पताल (Military Hospital Visited) के दौरे में मास्क पहन रखा था. उन्होंने अब स्वास्थ्य अधिकारियों का निर्देश पहली बार माना और सार्वजनिक तौर पर मास्क पहने हुए वे पहली बार देखे गए.

ट्रंप शनिवार को वॉल्टर रीड नेशनल मिलट्री मेडिकल सेंटर में घायल और कोविड-19 के संक्रमित सैनिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछने गए थे. सेना का यह अस्पताल वाशिंगटन के उपनगर में स्थित है. वे यहां हवाई जहाज से गए थे. वे व्हाइट हाउस से जब निकल रहे थे तब उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब आप खास तौर पर हॉस्पिटल में हों तब मैं समझता हूं आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए.