Monday, 05 October 2026 | 4:35 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सीडीओ व सीएमओ ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
Share:
लखीमपुर खीरी : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सीडीओ व सीएमओ ने सुनीं समस्याएं,  निस्तारण के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सीडीओ व सीएमओ ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.
मितौली खीरी: जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मितौली में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ योगानंद पांडे एवं सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके।  जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविक स्थिति की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। तहसील मितौली में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एसडीएम एसडी पवार, सीओ, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।