उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कर्मियों को दीपावली पर बोनस देने की तैयारी है। इसको देखते हुए योगी सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस देने की तैयारी शुरू की है। सूत्रों की माने तो दीपावली से पहले सरकार राज्यकर्मियों के लिए 3400 रुपये से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान कर सकती है। वित्त विभाग की ओर से मंजूरी लेने के बाद सरकार की ओर से यूपी कर्मियों को बोनस देने का डॉक्यूमेंट तैयार करना शुरू करेगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक बोनस संबंधी आदेश सरकार के स्तर से जारी कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से इस बोनस का लाभ और राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगी एवं वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।
योगी सरकार के बोनस के ऐलान का लाभ प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम योगी ने इस संबंध में लगभग अपनी सहमति दे दी है। दीपावली से पहले इस बोनस के ऐलान से यूपी कर्मियों की दिवाली मनने वाली है। सरकार की ओर से बोनस राशि के तौर पर एकमुश्त 3400 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक कर्मचारियों के खाते में आ सकते हैं।
यूपी सरकार बोनस का ऐलान करने से पहले वित्त विभाग से दस्तावेज तैयार करने की सहमति हासिल करेगी। इसके बाद बोनस डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने का आदेश जारी होगा। सरकार के बोनस का लाभ राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के अलावा रोजमर्रा का वेतन पाने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बोनस की रकम कर्मचारियों को खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार प्रदेश के 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के बजट को जारी करेगी। इसका सीधा लाभ राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं, येागी सरकार महंगाई भत्ता और राहत भत्ता बढ़ाने का भी ऐलान कर सकती है।
