मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा, श्री अजीत कुमार द्वारा जनपद बाँदा की तहसील अतर्रा अंतर्गत अतर्रा ग्रामीण के चौरिहन पुरवा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। उक्त ग्राम की कुल आबादी लगभग 15000 है। शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
मण्डलायुक्त द्वारा शिविर के दौरान यह निर्देश दिए गए कि ग्राम के सभी पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान भारत (गोल्डन कार्ड) अनिवार्य रूप से बनाए जाएं, जिससे उन्हें शासन की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाँदा को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।
इसके उपरान्त मण्डलायुक्त द्वारा तहसील अतर्रा के अंतर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि—
हिन्दू इंटर कॉलेज, अतर्रा में कुल 06 बूथ संचालित हैं, जहां कुल 3804 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 342 मतदाता नो-मैप श्रेणी में तथा 1456 मतदाता ASD (Absent/Shifted/Dead) के रूप में चिन्हित पाए गए। निरीक्षण के समय सभी बीएलओ उपस्थित रहे।
अतर्रा डिग्री कॉलेज, अतर्रा में कुल 05 बूथ हैं, जिनमें 2898 मतदाता दर्ज हैं। यहां 637 मतदाता नो-मैप तथा 1731 मतदाता ASD श्रेणी में पाए गए। इस मतदान केन्द्र पर भी सभी बीएलओ उपस्थित पाए गए।
प्राथमिक विद्यालय, अनथुवा में कुल 02 बूथ संचालित हैं, जिनमें 2116 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 132 मतदाता नो-मैप तथा 174 मतदाता ASD के रूप में चिन्हित हैं। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त तहसील बाँदा सदर के अंतर्गत भी SIR कार्य का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय, अलीगंज में कुल 03 बूथ हैं। निरीक्षण के समय एक बीएलओ श्री जयप्रकाश तिवारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे उनके कार्य का निरीक्षण नहीं हो सका। उपस्थित बीएलओ द्वारा अवगत कराया गया कि दो बूथों में कुल 1539 मतदाता, 69 नो-मैप तथा 678 ASD मतदाता चिन्हित हैं।
खानकाह इंटर कॉलेज, बाँदा में कुल 05 बूथ हैं। निरीक्षण के समय चार बीएलओ उपस्थित पाए गए तथा एक बीएलओ अनुपस्थित रहे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार बूथों में कुल 3858 मतदाता, 302 नो-मैप तथा 6358 ASD मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
Report Rajkumar Banda
