एशिया कप में हार्दिक पांड्या अपने हेयरस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि बहुत महंगी घड़ी के लिए भी चर्चा में आ गए हैं. ट्रेनिंग सेशन से ली गई उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इन तस्वीरों को लेकर अलग-अलग तरह के कमेन्ट किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के मन में सवाल जरूर आया होगा कि क्या हार्दिक वाकई में 20 करोड़ रुपये की घड़ी पहनकर खेल रहे हैं.
जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या की कलाई पर जो घड़ी बंधी है, वो रिचर्ड मिल कंपनी की घड़ी है जिसे लक्जरी घड़ियां बनाने के लिए जाना जाता है. हार्दिक ने जो घड़ी पहनी है, वो ‘Richard Mille RM 27-04’ मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है. ये एशिया कप 2025 की प्राइज मनी से 8 गुना ज्यादा है. बताया जाता है कि ऐसी दुनिया में सिर्फ 50 घड़ी हैं, जो इसे बहुत अनमोल और खास वस्तु बनाती है.
ये पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या अपनी लक्जरी घड़ी के लिए चर्चा में आए हैं. इसी साल उन्हें ‘Richard Mille RM 27-02’ पहने देखा गया था, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है.
