वीकएंड पर क्या ‘धुरंधर’ ने छू लिया 700 करोड़ का आंकड़ा?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चौबीसवें दिन यानी रविवार को 18.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात भर में इसका कलेक्शन बढ़ेगा। फिल्म ने शनिवार को भी लगभग 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड ही नहीं यह फिल्म वीकडेज पर भी ऐसा ही कलेक्शन कर रही है। ‘धुरंधर’ मूवी का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक यह फिल्म 686.29 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म जल्द ही 700 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।