फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर रिलीज से पहले काफी क्रेज देखा गया था। यह क्रेज अब इसके कलेक्शन में भी नजर आ रहा है। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह छप्परफाड़ कमाई कर रही है। जानिए, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चाैथे दिन यानी सोमवार को 10.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। फिल्म ने शनिवार और रविवार यानी वीकएंड पर शानदार कलेक्शन किया था। शनिवार को 32 करोड़ रुपये और रविवार को 43 करोड़ रुपये की कमाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स में ‘धुरंधर’ फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक इस फिल्म ने कुल 113.64 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। इस तरह यह फिल्म अपना आधा बजट वसूल करने के करीब पहुंच चुकी है। जिस रफ्तार से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही अपना कलेक्शन पूरा ही वसूल कर लेगी।
