धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर घातक है इम्पैक्ट, 35 दिनों में 5 रिकॉर्ड ध्वस्त

धुरंधर सुनहरे अक्षरों में हर दिन की कमाई के साथ नया इतिहास लिख रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसके बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई रुकी नहीं है. हाल कुछ ऐसा है कि जहां भारत में 900 करोड़ की तरफ रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई बढ़ चुकी है तो वहीं 35 दिनों में दुनियाभर में कमाई 1200 करोड़ पार हो गई है, जिसकी जानकारी जियो स्टूडियोज ने धुरंधर के 35 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ दी है. वहीं इन 35 दिनों में 11 रिकॉर्ड फिल्म ने तोड़े हैं. जियो स्टूडियोज द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया, घातक इन इम्पैक्ट और ग्लोरियस इन स्केल. धुरंधर वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में राज कर रही हैं. पोस्ट के मुताबिक, धुरंधर ने 35 दिनों में 840.85 करोड़ की कमाई की है. जबकि पहले से चौथे हफ्ते में 784.50 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि पांचवे हफ्ते में आंकड़ा 56.35 करोड़ रहा. वहीं 35वें दिन फिल्म ने 4.70 करोड़ कमाए हैं.

पहला भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म धुरंधर है, जिसने 34 दिनों में 836.15 करोड़ की कमाई की थी और शाहरुख खान की जवान को 640.25 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ पछाड़ दिया था. दूसरा चौथी भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. तीसरा दुनिया में पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म धुरंधर है. चौथा रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. पांचवा आदित्य धर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. इसके अलावा धुरंधर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए रेटेड फिल्म और 26 दिनों में 700 करोड़ ज्यादा कमाने वाली फिल्म धुरंधर है. हिंदी सिनेमा में दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर है.