फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर साबित हो रही है। ओपनिंग डे से लेकर बीते रविवार तक की कमाई इसकी शानदार रही है। इस पर न तो साथ रिलीज होने वाली फिल्मों का असर पड़ा और न ही बाद में रिलीज होने वाली फिल्में कुछ बिगाड़ पाईं। कल सोमवार को इसने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ओपनिंग वीक में इसका टोटल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये रहा। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे वीक में इसकी कमाई और जोरदार रही। दूसरे वीक में ‘धुरंधर’ ने टोटल 253.25 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद इस पर झमाझम नोट बरस रहे हैं। वीकएंड पर इसने फिर जोर दिखाया। बीते रविवार को इसने 38.5 करोड़ रुपये झटके।
600 करोड़ क्लब की तरफ दौड़ी ‘धुरंधर
